पशु मालिक सलाहकार पत्र लेखन ( Animal owner advisory letter writing)
पशु मालिक सलाहकार पत्र लेखन (Animal owner advisory letter writing)
सलाहकार पत्र के द्वारा पशुपालकों को पशुओं के बारे में उचित जानकारी समय-समय पर पहुँचाई जाती है।ऐसे पत्रों में पशुपालकों को नयी तकनीक या परेशानियों से बचाव के बारे में सलाह दी जाती है।
ये पत्र फिल्ड में कार्यरत पशुपालकों को अधिकारियों द्वारा दिये जाते हैं।
प्रसार कार्य से सम्बन्धित एजेंसी भी इन पत्रों का समय-समय पर इस्तेमाल करती है।
उद्देश्य-
- पशुपालकों को नई तकनीक व जानकारी की सूचना देने के लिए।
- किसी विशेष समस्या के निराकरण के बारे में सलाह देने के लिए।
- समस्या से बचाव के बारे में जानकारी देने के लिए।
- प्रसार कार्यक्रमों में सहयोग के लिए ।
ध्यान रखने योग्य बातें-
- सलाहकार पत्र हमेशा किसी विशेष कार्य के लिए लिखा जाता है।
- ऐसे पत्र में सन्देश की रूपरेखा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
- ऐसे पत्र लिखते समय पशुपालकों की परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाता
- भाषा सरल व सहानुभूति पूर्ण होनी चाहिए।
- पत्र सदैव सामान्य भाषा में लिखना चाहिए ।
- पत्र छोटा व सूचना पूर्ण होना चाहिए।
Comments
Post a Comment