पशु चिकित्सा संस्था के साधारण कार्यो की जानकारी (Knowledge of common functions of Veterinary Society)
पशुपालन विभाग सतत् प्रयत्नशील है कि पशु सम्पदा का विकास इस दृष्टि से किया जाये कि, पशुपालक, कृषक तथा पिछड़े वर्ग के परिवारो को रोजगार के उत्तम साधन उपलब्ध हो और उनका उत्पादन बढ़े, ताकि पशुपालक आर्थिक दृष्टि से आत्म निर्भर बन सके, अपना जीवन स्तर सुधार सके, ग्रामीणों का शहरों की तरफ पालयन रूक सके। यह सब तभी संभव है जब पशुपालक का पशुधन सुराक्षत हो, उसके पशुओ के बीमार हो जाने पर चिकित्सा की सम्पुर्ण सुविधा नजदीक से नजदीक अथवा घर पर ही विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाये और इसके लिए राजस्थान सरकार पशुपालन विभाग के माध्यम से निम्न सुविधा उपलब्ध करवा रही है-
- पशुओं की चिकित्सा सेवाएं।
- पशुओं में उन्नत नस्ल के फोजन सीमन द्वारा कृत्रिम गर्भाधन सेवाए।
- पशुओं को संक्ामक रोगों की मुक्त्त के समय-समय पर टीकाकरण।
- नाकारा नर पशुओं का बंधियाकरण।
- संतुलित पशु आहार की जानकारी तथा हरे चारे की उपयोगिता की
- जानकारी एवं विभाग द्वारा चारा विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत हरे चारे के बीज उपलब्ध करवाना आदि।
पशु चिकित्सा सेवाऐं -
प्रदेश के पशुधन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, सामान्य पशु चिकित्सालय एवं उनसे सम्बद्ध पशु औषधालय एवं उपकेन्द्र के माध्यम से दी जा रही हैं।
Comments
Post a Comment