स्थानीय नेताओं की भागीदारी (Participation of local leaders)

स्थानीय नेताओं की भागीदारी  (Participation of local leaders)

ग्रामीण समुदाय अपने स्थानीय अग्रसर किसानों, पशुपालकों एवं शिक्षित लोगों पर ज्यादा विश्वास करते है यदि प्रसार कार्यकर्ता इस प्रकार के स्थानीय उन्नतशील किसानों/पशुपालकों को लेकर प्रसार कार्य करता है तो ज्यादा सफल होते है। यह स्थानीय लोग संचार माध्यम का अच्छा काम करते हैं। इस तरह से प्रसार कार्यकर्ता का समय व धन की भी बचत होती है।

इसके लिए निम्नलिखित क्रिया अपनाई जाती है-

1.स्थानीय नेता का पता लगाना।
2.सर्वश्रेष्ठ स्थानीय नेता का चयन।
3.स्थानीय नेताओं को सम्बधित विषय पर प्रशिक्षण देना।
4.सभी प्रसार कार्यों में इनकी राय लेना, इन्हें जिम्मेदारी का कार्य सौपना, बैठकों, भ्रमणों में सम्बोधित करना चाहिए।

लाभ-

1.नवीन तकनीकों को स्पष्ट एवं सरल भाषा में ग्रामीणों का समझा देता है। जिससे प्रसार कार्यकर्ता का समय व धन की बचत होती है।
2.स्वयं सहायता की भावना जाग्रत होती है।

हानियां-

1.वास्तविक रूप से कार्य करने वाले नेताओं की कमी।
2.आपसी ईष्ष्या मुसीबत पैदा करती है।
3.कई बार स्थानीय नेता अपनी प्रतिष्ठा का व्यक्तिगत उपयोग करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पशु मेले (Cattle fair)

प्रक्षेपण के द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली दृष्य सामग्री(Visual content displayed by projection)

नेता एंव नेतृत्व ( Leader and leadership)