पशु मेले ( Cattle fair) पशु मेला आयोजन के उद्देश्य पशुपालकों को अपने पशुओं के क्रय - विक्रय हेतु बेहतर पशु विपणन सुविधा उपलब्ध करवाना। पशुधन को अधिक समृद्ध एवं उन्नतिशील बनाने की ओर पशुपालकों को ध्यान आकृष्ट करना। पशुपालन व्यवसाय को बेहतर बनाने हेतु पशु मेलों के माध्यम से विमागीय नवीनतम योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना। सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन कर नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाना। पशु प्रतियोगिताओं के आयोजन द्वारा पशुपालकों को समृद्ध एवं उन्नत नस्ल के पशुओं को रखने की ओरै प्रेरित करना। मेलों की भाईचारा कायम करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। पशु मेलों से लाभ- राज्य सरकार को अपने पशुपालन एवं वाणिज्य कर विभाग के माध्यम से आमदनी होगी। पशुपालकों को पशु बेचने में उचित मूल्य मिलता है। व्यापारी व पशुपालक बिना बिचौलियों के अपने पशु व माल का अच्छा मूल्य प्राप्त करते हैं। लोगों का मनोरंजन होता है। यातायात के साधनों के उपयोग से रेल विभाग ट्रक मालिकों तथा परिवहन विभाग को आय, होती है। पशुपालकों का प...
प्रक्षेपण के द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली दृष्य सामग्री (Visual content displayed by projection) क्षेपण का तात्पर्या किसी भी पारदर्शी और अपारदर्शी सामग्री (चित्रो या छायाचित्रों) को प्रोजेक्टर के माध्यम से पर्दे दर्शको को दिखाना है। प्रक्षेपण प्रणाली मुख्य रूप से तीन प्रकार के है। 1.प्रत्यक्ष प्रक्षेपण (Direct Projection) 2.अप्रत्यक्ष प्रक्षेपण(Indirect Projection) 3.परिवर्तित प्रक्षेपण(Reflected Projection) 1.प्रत्यक्ष प्रक्षेपण (Direct Projection )- प्रत्यक्ष प्रक्षेपण में स्लाइड प्रोजेक्टर, फिल्म स्ट्रिप प्रोजेक्टर और फिल्म प्रोजेक्टर का प्रयोग किया जाता है। प्रत्यक्ष प्रक्षेपण के प्रोजेक्शन लैम्प से प्रकाश की किरणें निकलकर सीधी कन्डेसर लेन्स द्वारा slide Filme Strip or film के अभिदृश्यक लेन्स (objective Lens) से होती हुई पर्दे पर प्रतिबिम्ब बनाती हैं। इस प्रकार के प्रक्षेपण से प्रकाश इधर-उधर न फैलकर पूर...
नेता एंव नेतृत्व ( Leader and leadership) नेता की परिभाषा- नेता वह व्यक्ति है जो अपने वंशानुपात अथवा अर्जित गुणों व प्रभुत्व के द्वारा जन साधारण के अथवा एक समुदाय के विचारों को अपना लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रभावित कर सके तथा उनको नेतृत्व मार्ग दर्शन करे। कुछ वैज्ञानिकों ने नेता की परिभाषा निम्न प्रकार परिभाशित की है- स्प्रोट के अनुसार - "वह व्यक्ति जो अन्य व्यक्तियों के लिए आदर्श का काम करे नेता कहलाता है।" नेतृत्व- नेतृत्व एक कला है, क्रियाहै जिसके माध्यम में वह समूह का नेतृत्व करता है। विभिन्न वैज्ञानिकों ने इसे विभिन्न प्रकार परिभाषित किया हैं। हेमन के अनुसार- 'नेतृत्व वह क्रिया है जिसके अन्तर्गत कोई व्यक्ति दूसरों के विचार भावना व व्यवहार को प्रभावित करता हैं और दिशा प्रदान करता है या नियंत्रित करता है।" नेता के गुण - नेता जनतंत्र के नियमों को जानता हो। नेता दूसरों के अधिकारों को जानता हो तथा उनका आदर करता हो। नेता लोगों को पसन्द करता हो तथा उनके द्वारा पसन्द किया जाता हो। नेता कार्य करने की स्वयं जिम्मेदारी आसानी से लेता हो और उसे ...
Comments
Post a Comment