नेता एंव नेतृत्व ( Leader and leadership)
नेता एंव नेतृत्व (Leader and leadership)
नेता की परिभाषा-
नेता वह व्यक्ति है जो अपने वंशानुपात अथवा अर्जित गुणों व प्रभुत्व के द्वारा जन साधारण के अथवा एक समुदाय के विचारों को अपना लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रभावित कर सके तथा उनको नेतृत्व मार्ग दर्शन करे।
कुछ वैज्ञानिकों ने नेता की परिभाषा निम्न प्रकार परिभाशित की है-
स्प्रोट के अनुसार -
"वह व्यक्ति जो अन्य व्यक्तियों के लिए आदर्श का काम करे नेता कहलाता है।"
नेतृत्व-
नेतृत्व एक कला है, क्रियाहै जिसके माध्यम में वह समूह का नेतृत्व करता है।विभिन्न वैज्ञानिकों ने इसे विभिन्न प्रकार परिभाषित किया हैं।
हेमन के अनुसार-
'नेतृत्व वह क्रिया है जिसके अन्तर्गत कोई व्यक्ति दूसरों के विचार भावना व व्यवहार को प्रभावित करता हैं और दिशा प्रदान करता है या नियंत्रित करता है।"
नेता के गुण -
- नेता जनतंत्र के नियमों को जानता हो।
- नेता दूसरों के अधिकारों को जानता हो तथा उनका आदर करता हो।
- नेता लोगों को पसन्द करता हो तथा उनके द्वारा पसन्द किया जाता हो।
- नेता कार्य करने की स्वयं जिम्मेदारी आसानी से लेता हो और उसे समूह के साथ स्वयं करने के लिए आतुर रहता हो।
- नेता अपने समूह की समस्याओं को जानता हो तथा उनको दूर करने के लिए योजना बनाने की क्षमता रखता हो अर्थात् अच्छा नियोजन व
- व्यवस्थापन हो।
- नेता अपने क्षेत्र व विशय का ज्ञाता हो, ईमानदार व चरित्रवान हो तथा समूह का विश्वास पात्र हो।
- नेता अपने दायित्व व जनता के प्रति विश्वास रखता हो।
- नेता दूरदर्शिता रखने वाला हो।
- सभी व्यक्तियों परिवार का सदस्य मानता हुआ साथ लेकर चलने वाला हो।
Comments
Post a Comment