प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु पशओ को तैयार करना ( Preparing clothes for display and sale)

प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु पशओ को तैयार करना (Preparing clothes for display and sale)

किसी भी पशु के गुणों का प्रचार करने हेतु उसे मैलों में प्रर्दशन करना
सबसे सुगम व आसान तरीका है लेकिन प्रदर्शन हेतु पशु को तैयार करना एक कला है।

प्रदर्शन हेतु तैयार करने के लाभ व कारण



  1. Animal show तथा Fairs में अच्छी नस्ल के पशु प्रदर्शित कर पुरस्कार प्राप्त करना।
  2. नये पशु पालक को पूर्ल से स्थापित प्रजनन की तरफ आकर्षित करना।
  3. अच्छे प्रजननकों को आपस में विचार - विमर्श कर अपने अनुभवों व नये आयामों को समझने का स्थान उपलब्ध करवाना।
  4. अच्छे आनुवांशिकी गुणों को प्रदर्शित करने तथा ख्याति प्राप्त करने हेतु ।
  5. अपने आप को गोरान्वित (Pride) महसूस करना।
  6. नई-नई प्रबन्धन तकनीक की जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना।
  7. पशु प्रजननको को उन्नत पशुपालन की तरफ आकर्षित करना।
  8. पशुपालक व्यवसाय को उन्नति की तरफ अंग्रेसित करना।
  9. विभिन्न पशुपालकों में स्वस्थ प्रतियोगिता की परम्परा स्थापित करना।
  10. पशुपालकों को अधिक से अधिक कीमत दिलाने का स्थान उपलब्ध करवाना।
  11. पशुपालकों को स्वयम् द्वारा पाली जा रही नस्ल अथवा अन्य नस्लो से तुलनात्मक अध्ययन करने का स्थान उपलब्ध करवाना।


पशु को शौ हेतु तैयार करने का सामान -



  1. शरीर को साफ करने हेतु व्रश
  2. पशु को नियंत्रित करने हेतु रस्सी
  3. कन्घा (Comb)
  4. साबुन (Soap)
  5. बाल काटने की मशिन व कैची
  6. गर्म व ठण्डा पानी
  7. खुर काटने का उपकरण (Hoof Trimmer)
  8. मोहरा
  9. बाल्टी (Bucket)
  10. तेल (Oil)
  11. टॉवेल आदि


शौ हेतु पशु का चयन -


  1. पशु शुद्ध नस्ल का हो।
  2. पशु में शुद्ध नस्ल बाह्यरूप से सभी लक्षण दिखाई देते हो, ऐसे पशु का चयन करे।
  3. पशु व्यवहार तथा स्वभाव से विनम्र हो।
  4. पशु की उम्र के अनुरूप शरीर का गठन हो, वृद्धि हो।
  5. पशु में किसी प्रकार की बुरी आदत नहीं हो।
  6. पशु में किसी प्रकार की कमी नजर नहीं आ रही हो।



शौ से पूर्व पशु को तैयार करना -


  1. पशु को उनके उम्र के अनुसार छंटनी करे, जैसे 1 वर्ष तक व 1 वर्ष के उपर |।
  2. जो आपके पास अच्छी से अच्छी बछड़ी जिसमें अयन (Udder) अच्छ आकार में विकसित हो छाट ले लेकिन अतिरिक्त थन (Teat) वाली Heifer का नहीं छाटे।
  3. यदि गाय को शो में प्रदर्शित कर रहे हो तो गाय ताजी ब्याई हुई हो, बच्चे में नस्ल के अच्छे लक्षण दिखाई देते हो, ऐसे को छाँटे।
  4. मारने व चमकने वाले पशु को नहीं छाँटे।


आहार -


  1. जिस पशु का शो हेतु चयन किया है उसे प्रतिदिन 1-1.5 कि.ग्रा.. दाना दे।
  2. यदि हो सके तो linseed meal दे, इससे पशु के बाल, त्वचा चमकीली हो जाती है रंग गहरा हो जाता है।
  3. यदि हो सके तो 350 ग्राम linseed eake प्रतिदिन दे।
  4. पशु को Legume hay पशु की इच्छा अनुसार दे।


सींग -

दोनो सींगो को समान रूप देने के लिए, उन्हें घिस दे, उन पर तेल या
पॉलिस सावधानी पूर्वक थोडी मात्रा में लगावे।

खुर काटना (Trimming of hooves)

सभी खुरो को उनके वास्तविक आकार में काटे व घिसे।

प्रशिक्षण ( Training )

पशु को निम्न  प्रकार का प्रशिक्षण दे-


  1. पशु चमके नहीं
  2. पशु उपर गर्दन करके चले।
  3. पशु मालिक का कहना माने, आसानी से शान्त खडा रहे ताकि जज आसानी से नस्ल के सभी बिन्दुओं का अध्ययन कर सकें।
  4. पशु मोहरे व लगाम द्वारा आपका आदेश माने।


खुरहरा (Grooming)

पशु के सुबह शाम दोनो समय तेल लगाकर कंधी करे ताकि पशु सुन्दर लगे व ब्राह्य परजीवी (ectoparasite) जैसे- जू, चिचड, ब्राह्य परजीवी आदि निकल जावे।

बाल काटना (Cliping)

पशु को शो में प्रदर्शित करने से पूर्व निम्न जगह के बाल काट दे।

सिर (Head)
गर्दन (Neck)
पूँछ (Tail)
अयन (Udder)
पेट (belly) क्षैत्र से

स्नान (Washing)

पशु को गर्म पानी व साबुन से अच्छी प्रकार नहलावे तथा कम से कम आधे घण्टे सूर्य की रोशनी में सुखाये। कम्बल ओढाना (Blanketting) पशु के शरीर को कम्बल से अच्छी प्रकार
रगडे ताकि शरीर पर चमक आ जावे तथा रात्रि में उसे उढा दे।

अन्तिम तैयारी

पशु को शो में ले जाने से पूर्व सभी बिन्दुओं की पुनं: जॉच कर लें।
Body Wash
Brush the coat
Cutting & Rasping of Hoof & Horn. Apply sweat oil also.
Milking of animal several hours before judging
Provide enough quantity of feed & water.
Keep animal in Confidence etc.

Comments

Popular posts from this blog

पशु मेले (Cattle fair)

प्रक्षेपण के द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली दृष्य सामग्री(Visual content displayed by projection)

नेता एंव नेतृत्व ( Leader and leadership)