हर्ड रजिस्ट्रेशन (Herd registration)
हर्ड रजिस्ट्रेशन (Herd registration)
परिभाषा :-
विभागिय नियमों के अनुसार जिस फार्म पर कम से कम 5 गाय / भैस अच्छी व उन्नत नस्ल के होते है नजदीक के पशु चिकित्सालय में उनका पंजीयन किया जाता है तथा उस पालक के पशुओ का लेखा-जोखा एक पंजिका में रखा जाता है, इसे हर्ड रजिस्ट्रेशन कहते है।लाभ-
- जब कोई व्यक्ति चिकित्सालय में आकर पुछता है कि मुझे अमुक किस्म का, इतना दूध देने वाला पशु खरीदना है तो हम तुरन्त पंजिका के माध्यम से उसको स्थान व पता बतला देते है अर्थात पशुपालक को घर बैठे ही पशु अच्छे मूल्य पर विक्रय हो जाता है।
- राजस्थान सरकार विभिन्न माध्यमों द्वारा बी पी. एल. परिवारों या डी.पी.आई. पी. आदि योजनाओं में मवेशी क्रय करवाते है तथा उसके लिए व्यक्ति को बैंको से ऋण व अनुदान उपलब्ध करवाती है। हर्ड रजिस्ट्रेशन उक्त योजनाओं में पशु क्रय करने में मददगार सिद्ध हुआ है।
- कभी-कभी विभाग भी भिन्न-भिन्न योजनाओं के अन्तर्गत उन्नत नस्ल के सांड बछडे व बछडीया क्रय करती है तो उसमें भी यह हर्ड रजिस्ट्रेशन मददगार होता है तथा पशुपालक को पशु की अच्छी कीमत मिल जाती है।
- हर्ड रजिस्ट्रेशन के द्वारा पशुपालक प्रगतिशील पशुपालक की श्रेणी में आ जाता है।
- हर्ड रजिस्ट्रेशन से पशुपालक को विभागिय योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलता है जैसे, कृत्रिम गर्भाधान, हरा चारा उत्पादन हेतु निःशुल्क चारा बीज, टीकाकरण आदि।
Comments
Post a Comment